पंजाब, हरियाणा में शीत लहर, बादल छाए

चंडीगढ़, 9 जनवरी (आईएएनएस)| पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के ज्यादातर भागों में बारिश होने के अगले दिन गुरुवार को शीत लहर चल रही है और बादल छाए हुए हैं। यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शुष्क मौसम के हालांकि 11 जनवरी तक बने रहने की संभावना है। दोनों राज्यों में घने कोहरे के साथ शुष्क मौसम बना रहेगा।

पंजाबा के औद्योगिक नगर लुधियाना में सबसे ज्यादा 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, वहीं अमृतसर में 2.2 डिग्री और पटियाला में छह डिग्री सेलिस्यस दर्ज किया गया। पटियाला में छह मिलीमीटर बारिश हुई।

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं अंबाला में 6.8 डिग्री, नारनौल में पांच डिग्री, सिरसा में चार डिग्री, करनाल में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में 22.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

चंडीगढ़ में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।