पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिस के साथ गाली-गलौज व मारपीट

पुणे समाचार ऑनलाइन – पुणे में पत्नी के साथ मारपीट करने वाले शख्स के समझाने के लिए पुलिस ने पुलिस चौकी में बुलाया था। लेकिन पुलिस चौकी में हंगामा करते हुए पुलिस कर्मचारी के साथ गाली-गालौच और मारपीट करने की घटना सामने आयी है। यह घटना अलंकार पुलिस चौकी में मंगलवार की दोपहर तीन बजे के करीब घटी है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। स्वानंद मल्हारी धनवे (33, एरंडवणा) को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस सिपाही एच.एच. चव्हाण ने शिकायत दी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार धनवे यह अपनी को तकलीफ दिया करता था। उसकी पत्नी ने शख्स के खिलाफ अलंकार पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवायी थी। पुलिस ने धनवे को समझाने के लिए पुलिस चौकी बुलाया था। इस दौरान पुलिस सिपाही चव्हाण यह चौकी में उसे लेकर आए। लेकिन चौकी में आने के बाद वह हंगामा करने लगा। मैं क्या अपराधी हूं, मुझे यहां क्यों बुलाया है और पुलिस चौकी में जोर जोर से चिल्लाने लगा। उसके बाद चव्हाण के साथ मारपीट करते हुए खिड़की में रखे स्टील के ताले को फेंककर मारा। उसके बाद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ने उसे पकड़ा। आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक पंकज शिनगारे कर रहे हैं।