कांग्रेस नेता और पूर्व सहकार मंत्री विलासकाका उंडाळकर का निधन  

सातारा –

कांग्रेस के विचारधारा के प्रति निष्ठावान रहे पूर्व सहकार मंत्री विलासकाका उंडाळकर का आज सातारा में निधन हो गया। वह 85 साल के थे। वह अलप्सा रोग से पीड़ित थे। उन्होंने 35 वर्षों तक दक्षिण कराड विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। आज दोपहर कराड तालुका उंडाळे में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विलासकाका उंडाळकर ने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान 12 वर्षों तक विभिन्न विभागों को संभाला। उन्होंने सहकार, डेयरी विकास, पशुपालन, राहत और पुनर्वास मंत्री के रूप में कार्य किया। उंडाळकर ने सहकार के क्षेत्र में भी बहुत अच्छा काम किया।

उंडाळकर ने कई सहकारी समितियों की स्थापना की। उन्होंने दक्षिण कराड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का लगातार 7 बार प्रतिनिधित्व किया यानी लगातार 35 वर्षों तक। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जिसमें चव्हाण की जीत हुई थी।