कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव का घोषणापत्र जारी किया

नई दिल्ली (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – कांग्रेस ने मंगलवार को 2019 लोकसभा चुनाव का घोषणापत्र जारी कर दिया। घोषणापत्र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में जारी किया गया।

एक कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष पी. चिदंबरम ने कहा कि घोषणा पत्र में किसानों, उद्योगों, दलितों, अल्पसंख्यकों, कामगारों, महिलाओं के हितों को सम्मिलित किया गया है। देश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होंगे। मतगणना 23 मई को होगी।