कांग्रेस ने कहा भाजपा सांसद हेगड़े सदन में माफी मांगें

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)| महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनंत कुमार हेगड़े से मंगलवार विपक्षी दल कांग्रेस ने मांग की कि वे सदन में माफी मांगें। भाजपा नेता हालांकि इस दौरान सदन में मौजूद नहीं थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने बेंगलुरू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी की आलोचना की थी। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को ड्रामा करार दिया था और सवाल किया था कि ऐसे लोगों को महात्मा कैसे कहा जा सकता है।