पिंपरी चिंचवड़ में एक सीट को लेकर कांग्रेस भी आक्रामक

शहराध्यक्ष सचिन साठे का सवाल
पिंपरी : समाचार ऑनलाईन –  राष्ट्रवादी कांग्रेस और अजीत पवार को कांग्रेस के वोट चाहिए फिर कांग्रेस का प्रत्याशी क्यों नहीं? यह सवाल उठाते हुए कांग्रेस की पिंपरी चिंचवड़ की शहर इकाई ने शहर में विधानसभा की तीन में से एक सीट को लेकर आक्रामक भूमिका अपनाई है। पार्टी के शहराध्यक्ष सचिन साठे की अध्यक्षता में मंगलवार को निगड़ी प्राधिकरण में प्रमुख नेताओं और विभिन सेलों के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें भाजपा- शिवसेना जैसे जातीयवादी पार्टियों के खिलाफ लड़ते वक्त राष्ट्रवादी कॉंग्रेस को समविचारी पार्टियों को साथ लेना और उनका आदर करने की राय जताई गई।
गत सप्ताह पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने राष्ट्रवादी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पिंपरी चिंचवड़ में विधानसभा की तीनों सीटों से राष्ट्रवादी के प्रत्याशी उतारने की घोषणा की। इस पर कांग्रेस की उक्त बैठक में कड़ी नाराजगी जताई गई। मूलतः दोनों कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे की चर्चा अभी जारी ही है। खुद पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने तीन में से एक सीट की मांग की है। इसके बाद भी अजीत पवार ने तीनों सीटों के राष्ट्रवादी के पास रहने की एकतरफा घोषणा कर दी। इससे कांग्रेसजन काफी दुखी व नाराज हैं। शहर में तीन में से एक सीट कांग्रेस को मिलनी चाहिए, कार्यकर्ताओं की इस भावना से वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया गया है। गत चुनाव में अगर दोनों कांग्रेस एकत्रित लड़ती तो राष्ट्रवादी की 15 से 18 और कांग्रेस की 10 से 12 सीटें बढ़ती, यह दावा भी किया गया।
इस बैठक में पूर्व महापौर कविचंद भाट, सेवादल के राष्ट्रीय सहसचिव संग्राम तावडे, पूर्व नगरसेवक राजाभाऊ गोलांडे, महाराष्ट्र प्रदेश महिला कॉंग्रेस की पूर्व अध्यक्षा शामला सोनवणे, महिला शहराध्यक्षा गिरीजा कुदले, महाराष्ट्र प्रदेश अनूसूचित जाति कॉंग्रेस कमिटी के कार्याध्यक्ष गौतम आरकडे, प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक सेल के उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह वालिया, युवक कॉंग्रेस प्रदेश महासचिव मयूर जैसवाल, असंगठित कामगार कॉंग्रेस के शहराध्यक्ष सुंदर कांबले, चिंचवड ब्लॉक अध्यक्ष परशुराम गुंजाल, पिंपरी ब्लॉक अध्यक्ष बालासाहेब साळुंखे, भोसरी ब्लॉक अध्यक्ष विष्णूपंत नेवाले, बुजुर्ग नागरिक सेल के शहराध्यक्ष लक्ष्मण रुपनर, ओबीसी सेल के शहराध्यक्ष किशोर कलसकर, सेवादल शहराध्यक्ष मकरध्वज यादव, एनएसयूआई के शहराध्यक्ष वसिम इनामदार, पिंपरी चिंचवड अनुसूचित विभाग के शहराध्यक्ष बाबा बनसोडे, अल्पसंख्यक विभाग के शहराध्यक्ष शहाबुद्दीन शेख, उपाध्यक्ष क्षितिज गायकवाड, चिंचवड विधानसभा युवक कॉंग्रेस अध्यक्ष संदेश बोर्डे आदि उपस्थित थे।