पुणे जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 88.73% दर्ज

संवाददाता, पुणे। महामारी कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित पुणे जिले में गुजरे 24 घँटों के भीतर 7714 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इन्हीं 24 घँटों में 8775 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौट गए हैं। जिले में बुधवार को संक्रमितों संख्या 9 लाख 33 हजार 516 तक पहुंच गया है, जिसमें से 8 लाख 28 हजार 296 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 90 हजार 670 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 14 हजार 550 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.56 फीसदी और रिकवरी रेट 88.73 फीसद दर्ज हुआ है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 13 हजार 992 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 7714 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 1724, सोलापुर में 1687, सांगली में 1373 और कोल्हापुर जिले में 1494 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि पूरे संभाग में आज 16 हजार 218 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 8775, सातारा जिले के 2403, सोलापुर जिले के 2703, सांगली जिले के 1265 और कोल्हापुर जिले के 1072 मरीज शामिल हैं।
पूरे पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में अब तक 13 लाख 56 हजार 115 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 11 लाख 69 हजार 749 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल एक लाख 60 हजार 495 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 25 हजार 871 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 86.26 फीसदी व डेथ रेट 1.91 फीसदी दर्ज हुआ है। महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए प्रतिबंध टीकाकरण की मुहिम जोरों में है। महामारी से सर्वाधिक प्रभावित पुणे जिले में अब तक करीबन 24 लाख 9 हजार 89 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। सातारा जिले में 6 लाख 55 हजार 591, सोलापुर जिले में 4 लाख 33 हजार 318, सांगली जिले में 6 लाख 20 हजार 7 और कोल्हापुर जिले में 10 लाख 67 हजार 290 लोगों को कोरोना प्रतिबंध टीका लगाया गया है।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 27 हजार 196 हो गया है। इसमें से 1 लाख 261 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2525 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 24 हजार 410 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 21 हजार 449 हो गई है। इसमें से 1 लाख 1 हजार 156 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 3307 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 16 हजार 986 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 93 हजार 465 हो गया है। इसमें से 73 हजार 687 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2707 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 17 हजार 71 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 80 हजार 489 संक्रमितों में 2782 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 66 हजार 349 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 11 हजार 358 मरीजों का इलाज चल रहा है।