पुणे : समाचार ऑनलाइन – चीन में महामारी का रूप ले चुका कोरोनावायरस अब दुनिया भर में पैर पसार रहा है। कोरोनावायरस के नाम से लोगों में डर का खौफ देखा जा रहा है। चीन समेत कई देशों में संदिध सहमे हुए है। अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानलेवा कोरोनावायरस से चीन में मरने वालों का आंकड़ा 3000 पहुंच गया है। इस वायरस से भले ही सबसे ज्यादा चीन परेशान है। लेकिन, अब इसका असर हर जगह दिखने लगा है। अब भारत में भी इसका असर दिखने लगा है।
भारत में अब तक कुल 18 मामले पॉजिटिव पाए गए है। 6 मरीजों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि इटली से आए 21 लोगों को दिल्ली के ITBP आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है।
महाराष्ट्र में मिले चार संदिग्ध –
महाराष्ट्र में भी कोरोनावायरस का असर दिखने लगा है। हालांकि दोनों अभी तक संदिग्ध मरीज हैं। कोरोनावायरस के शिकार होने की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। चार मरीज में से 3 को पुणे और दूसरे को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुणे महानगर पालिका के असिस्टेंट मेडिकल अफसर संजीव वावरे ने बताया कि ‘पुणे में अभी तक कोरोनावायरस के कोई मामला सामने नहीं आया है। हां 3 संदिग्ध पुणे के नायडू अस्पताल में अभी भर्ती है। जिनका रिपोर्ट आज शाम तक आ जायेगा। सभी संदिग्धों का ब्लड सैंपल और बाकि सारे चीज़ों की जांच की जा रही है। किसी को घबराने की कोई जरुरत नहीं है।’
संजीव वावरे ने आगे बताया कि इससे पहले 70 से ज्यादा संदिग्धों की अस्पताल में भर्ती कर जांच कराई गयी लेकिन सभी टेस्ट नेगेटिव निकले। अब सभी मरीज ठीक होकर अपने-अपने घर चले गए है।
महाराष्ट्रात याक्षणी एकही रुग्ण कोरोना विषाणूमुळे पॉझिटिव्ह नाही. दोघे लक्षणांमुळे अॅडमिट आहेत. नॅशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ व्हायरॉलॉजी या पुण्यातील अधिकृत संस्थेच्या रिपोर्टनुसार पक्की खात्री झाल्यानंतर त्यासंदर्भात माहिती देता येईल.
– ना. @rajeshtope11,
सार्वजनिक आरोग्य मंत्री pic.twitter.com/vFEt3IRujr— NCP (@NCPspeaks) March 4, 2020
इधर महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर ने कहा है कि महाराष्ट्र में अभी तक एक भी कोरोनावायरस के पॉसिटिव नहीं पाए गए है। अभी जितने भी संदिग्ध है उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा गया है। सभी की जांच की जा रही है।