क्रिकेट : संन्यास से पहले महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा फैसला

रांची : समाचार ऑनलाइन – क्रिकेट के दुनिया में अगर इन दिनों किसी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है तो वो नाम महेंद्र सिंह धोनी का है। दरअसल धोनी अपने संन्यास की अटकलों की वजह से सुर्खियों में छाए हुए है। धोनी ने वर्ल्ड कप के बाद से अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेले है। साथ ही वह क्रिकेट से ब्रेक ले रखे है। माजरा क्या है अभी तक किसी को पता नहीं चल पाया है।

हालांकि जब से सौरव गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभाला है तभी से धोनी के रिटायरमेंट की खबरें और ज्यादा तेज हो गई हैं। अब खबरें आ रही है कि संन्यास से पहले धोनी बड़ा फैसला लेने जा रहे है। खबरों के मुताबिक एमएस धोनी अपने शहर रांची में क्रिकेट एकेडमी खोलने का प्लान बना रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एमएस धोनी रांची में क्रिकेट एकेडमी खोल सकते हैं। धोनी के करीबी सूत्र के हवाले से खबर छापा है, ‘महेंद्र सिंह धोनी अब रांची में क्रिकेट एकेडमी खोलने की योजना बना रहे हैं, ताकि शहर के युवा क्रिकेटरों को अपने क्रिकेट की तकनीक को ठीक करने में मदद मिल सके।’

रिपोर्ट्स की मानें तो, ‘आर्का स्पोर्ट्स जो कि धोनी के बचपन के दोस्त मिहिर दिवाकर की कंपनी है उसने एकेडमी खोलने के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। अगले कुछ सालों में रांची में धोनी की क्रिकेट एकेडमी खुल जाएगी।’

कई राज्यों में खुल चूका है क्रिकेट एकेडमी –  

बता दें कि धोनी की क्रिकेट एकेडमी देश के कई शहरों में पहले ही खुल चुकी हैं। 38 साल के धोनी ने हाल ही में इंदौर में क्रिकेट एकेडमी खोली। इसके अलावा धोनी की पटना, बोकारो, नागपुर, वाराणसी, लखनऊ और दुबई में भी क्रिकेट एकेडमी हैं। वो जल्द और भी कई जगहों पर खोलना चाहते है।

 

 

Visit – punesamachar.com