Crime News | कोकीन तस्करी मामले में होटल व्यवसायी गिरफ्तार 

मुंबई (Mumbai News) : Crime News | सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो (Central Narcotics Bureau) की टीम ने खार के प्रसिद्ध होटल व्यवसायी कुणाल जानी (Kunal Jani) को कोकीन तस्करी (Cocaine Smuggling) के मामले में पिछले वर्ष दर्ज केस में गुरुवार को गिरफ्तार (Arrest) किया।  अभिनेता अर्जुन रामपाल की  प्रेमिका के भाई ऑगिसिलाऊस डेमेतट्रीऑडेटस (Ogisilaus Demetriodetus) को भी पिछले वर्ष एनसीबी (NCB) ने  इसी मामले में गिरफ्तार (Crime News) किया था।

 

साथ ही पिछले वर्ष इसी मामले में  फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) से जुड़े क्षितिज रवि  प्रसाद (Kshitij Ravi Prasad) को भी एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।  आरोपियों से पूछताछ में जानी का नाम सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।  यह जानकारी एनसीबी के विभागीय डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Departmental Director Sameer Wankhede) ने दी है।  इस मामले में पिछले वर्ष एक  नाइजीरियाई  नागरिक से कोकीन जब्त किया गया था।  ईडी (ED) के मामले में उसका नाम सामने आया था।  जानी से किसी भी तरह का नशीला प्रदार्थ जब्त नहीं किया गया है।  केवल पुराने आरोपियों से पूछताछ में उसका नाम सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है. सुशांत सिंह मामले (Sushant Singh Case) में एनसीबी ने फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों से पूछताछ की थी।  इस मामले  उनकी भूमिका ढूंढी जाएगी।

 

पिछले वर्ष अक्टूबर में नाइजीरियाई नागरिक  उका उमेका उर्फ़ गॉडविन को चार ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था।  वह पाली हिल, अंधेरी, जुहू व खार पिरसर के नागरिकों को नशीला प्रदार्थ उपलब्ध कराता था।

 

लोनावला (Lonavala) में डेमेतट्रीऑडेटस  के घर पर छापा (Raid) मारा गया था।  वहां वह अपनी प्रेमिका के साथ रहता था।  उसके पास से 0. 8 ग्राम चरस जब्त किया गया था।  इसके बाद उसके खार वाले घर पर छापा मारा गया था।  यहां से अलफ्रेंझोलन गोलियों का एक स्ट्रिप बरामद हुआ था।  इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके अलावा इससे पहले एनसीबी की एक टीम ने क्षितिज रवि प्रसाद को गिरफ्तार किया था।

 

 

Maharashtra |  इंदापुर के पूर्व नगरसेवक ने किसान पर की फायरिंग, एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत ; इंदापुर पुलिस स्टेशन में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज