Cutipie ख़िलजी का नया अवतार, तस्वीरें वायरल

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – हमेशा मौजमस्ती में रहने वाले रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘सिंबा’ की शूटिंग बिज़ी है। रणवीर अक्सर फिल्म के सेट से मस्ती करते हुए अपने फोटोज और विडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। फिल्मों के प्रमोशन्स और अन्य इवेंट्स में भी रणवीर की खूब मस्ती देखने को मिलती है। अब रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर आप समझ जाएंगे कि वह बचपन से ही ऐसे ही मौजमस्ती वाले है।

शुक्रवार को रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक थ्रोबैक पिक्चर शेयर की है जिसमें वह काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। नन्हे रणवीर फ्रॉक और मोजे में अपने दोनों हाथ हवा में उठाए नजर आ रहे हैं। आप खुद देखिए, बॉलिवुड का यह ‘खिलजी’ बचपन में कितना शरारती था।

किशोरावस्था में ही वे थिएटर में जाने लगे थे

रणवीर सिंह हिंदी फिल्मो के भारतीय फिल्म अभिनेता है। इंडिआना यूनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर की डिग्री पूरी करने के बाद वे फिल्मो में अपना करियर बनाने के लिये भारत वापिस आए। सन 2010 में अनुष्का शर्मा के साथ यश राज फिल्म्स की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बैंड बाजा बारात से उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म को आर्थिक सफलता मिली और आलोचकों ने भी उनके अभिनय की काफी प्रशंसा की थी, इस फिल्म के लिये उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड भी मिला था। सिंह बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे, इसके लिये वे स्कूल में आयोजित बहुत से नाटको और बहुत सी वक्तृत्व स्पर्धाओ में भी हिस्सा लेते थे।

थ्रिलर है और रोमांच से भरपूर है ‘बाजार’

यूनिवर्सिटी में, उन्होंने एक्टिंग का प्रशिक्षण भी लिया था और किशोरावस्था में ही वे थिएटर में जाने लगे थे। पढाई पूरी करने के बाद और 2007 में मुंबई वापिस आ गए। इसके बाद सिंह कुछ सालो तक ओ & एम और जे. वाल्टर थोपसन जैसी एजेंसी के लिये एडवरटाईजमेंट करने लगे थे। इसके बाद उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था, लेकिन फिर एक्टिंग में करियर बनाने के लिये उन्होंने इस काम को भी छोड़ दिया था।

इसके बाद वे एक्टिंग के लिये होने वाले सभी ऑडिशन में जाने लगे थे लेकिन उन सभी में उन्हें सफलता नही मिल सकी। ऑडिशन के बाद उन्हें फिल्मो में केवल छोटे-छोटे रोल ही मिलने लगे थे।

शादी की चर्चा जोरों पर

इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने शादी का कार्ड शेयर करके अपने फैन्स को खुशखबरी दी थी। रणवीर और दीपिका 14-15 नवंबर को होनी है। खबर है कि शादी उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से होगी। शादी के बाद दोनों हनीमून पर जाएंगे और वहां से लौटकर रणवीर ‘सिंबा’ का प्रमोशन करेंगे।