मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और उनकी फिल्म दबंग 3 की वजह से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल दबंग 3 में सई मांजरेकर सलमान खान के साथ नजर आएगी। फिल्म में सई सलमान संग रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और गाने रिलीज होने के साथ ही सई की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग काफी बढ़ने लगी है।
https://www.instagram.com/p/B6CoaTKgA4V/?utm_source=ig_web_copy_link
दरअसल हाल ही में सई मांजरेकर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सई काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। सई की खूबसूरती देख कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तुलना सोनाली ब्रेंदे से कर दी है। सई की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक यूज़र ने साई को सलमान खान के साथ शादी करने की सलाह दे दी है। यूजर ने लिखा कि ‘मुझे लगता है कि तुम्हें भाई जान से शादी कर लेनी चाहिए।’ वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘सलमान से शादी कर लो।’
https://www.instagram.com/p/B4-m2zKA6Ov/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B4w9dqOggpU/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें कि ‘दबंग 3’ को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सलमान और सई के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, प्रीति जिंटा, महेश मांजरेकर, अरबाज खान, माही गिल और टीनू आनंद जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।
https://www.instagram.com/p/B3Zm7gQA2Hg/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B2lUFvFgT2n/?utm_source=ig_web_copy_link
.