अक्षय तृतीया पर दगडूसेठ गणपति को 11 हजार आमों से लगा महाभोग

पुणे: समाचार ऑनलाइन – साढ़े तीन मुहूर्त में एक मुहूर्त अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर दगडूसेठ गणपति को 11 हजार आमों का महानेवैद्य चढ़ाया गया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक गोडसे, सुनील रासने, महेश सूर्यवंशी सहित ट्रस्ट के ट्रस्टी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट व सुवर्णयुग तरुण मंडल की तरफ से मंदिर में आम महोत्सव आयोजित किया गया। इस शुभ मौके पर गणपति बाप्पा को 11 हजार आमों का महानेवैद्य अर्पण किया गया। पुणे में आम प्रसिद्ध व्यापारी श्री देसाई बंधू आंबेवाले के मंदार देसाई और परिवार की तरफ से यह नेवैद्य चढ़ाया गया।

मंगलवार की सुबह 4 बजे प्रसिद्ध गायक अजीत कडकडे के स्वराभिषेक के जरिये गायन सेवा अर्पित की गई। भक्ति संगीत के साथ गणेश स्तुति के गीत भी पेश किए गए। सुबह 8 बजे देसाई बंधू आंबेवाले के मंदार देसाई और उनके परिवार ने हाथों गणेशयाग हुआ। जबकि अखिल भारतीय वारकरी भजनी मंडल की तरफ से उटी का भजन पेश किया गया। आम का प्रसाद ससून के मरीजों, वृद्धाश्रमों और गणेश भक्तों को बुधवार को दिया जाएगा। यह जानकारी ट्रस्ट की तरफ से दी गई।