दगडूसेठ हलवाई को 11 हजार फलों का नैवेध चढ़ाया गया

पुणे : समाचार ऑनलाईन – गुरुवार को श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक  गणपति ट्रस्ट व सुवर्णयुग तरुण मंडल की तरफ से 11 हजार फलों का नैवेध चढ़ाया गया। इन फलों में केला, अनार, आम, अमरुद, चिकू, अनानस, अंगूर, संतरा, मोसंबी, तरबूज, लिची जैसे विभिन्न तरह के फल शामिल थे। शेषात्मज गणेश जयंती के अवसर पर मंदिर को फुलों से आकर्षक शेषनाक के रूप में सजाया गया था।

जयंती पर सुबह 4 बजे गायक राजू वर्बे का स्वाराभिषेक गायन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद सुबह 8 बजे महागणेश व सत्यविनायक पूजा सम्पन्न हुई। दोपहर में गणेश कथाकार ह।भ।प। रुक्मिणी आई तारु महाराज का कीर्तन हुआ। शाम में सहधर्मादाय आयुक्त दिलीप देशमुख के हाथों विशेष महाआरती हुई।

गुरुवार को शिवराज्यभिषेक दिवस होने की वजह से शिवराय का अभिवादन करने वाला जिरेटोप और फलों के जरिये की गई सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। बड़ी संख्या में भक्तों ने इस मौके पर गणेश जी के दर्शन कर यहां की सजावट देखी।