युवक ने चलती ट्रेन में किया खतरनाक स्टंट

मुंबई | समाचार ऑनलाइन  
प्रशासन की सख्त चेतानवी के बावजूद मुंबई की चलती लोकल ट्रेन में युवाओं द्वारा स्टंट करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक अपनी जान जोखिम डालकर खतरनाक स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। युवक का यह स्टंट न सिर्फ जानलेवा है बल्कि ऐसा करना गैरकानूनी भी है।
इन दिनों मुंबई में चलती ट्रेन में युवकों के स्टंट ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा रखी है।  मुंबई की सेंट्रल, वेस्ट्रन और हार्बर लाइन पर किए गए स्टंट के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए हैं। हालही में जो वीडियो वायरल हुआ है वह हार्बर रोड स्टेशन का है। यह घटना मंगलवार दोपहर को घटी। जिसे किसी ने कैमरे पर रिकॉर्ड कर लिया।

 [amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f8647021-d218-11e8-a577-b9dcb572081f’]
वीडियो में क्या दिखा रहा है –

वीडियो में दिख रहा है कि,  युवक ट्रेन के गेट पर खड़ा है। लेकिन जैसी ही ट्रेन चलती है तो वह लोहे की रॉड पकड़कर नीचे लटक जाता है। इसके बाद वह लटके-लटके कुछ दूर तक ट्रेन के साथ जाता है। यह स्टंट बहुत खरतनाक है। इस स्टंट में युवक के हाथ से अगर लोहे की रॉड छूट जाती तो उसकी जान जा सकती थी।
 [amazon_link asins=’B0119ROQXY,B01994DUMW’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’108be8b6-d219-11e8-be5a-93c070809772′]