मुजफ्फरनगर में जंगल राज, बंदूक की धौंस पर कर डाला ये

मुजफ्फरनगर | समाचार ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक बार फिर शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक 24 वर्षीय महिला को उसके पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने बंदूक के जोर पर अपनी हवस का शिकार बनाया। इस मामले में पुलिस ने महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार के मामले में पड़ोसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी फिलहाल फरार चल रहा और पुलिस उसे तलाश रही है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b01b9e87-d21b-11e8-97c3-7332925f0d6a’]

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि, महिला रात को अपने घर में सो रही थी। उसी दौरान आरोपी पड़ोसी जबरन उसके घर में घुस आया और उसे पास के जंगल में ले गया। वहां आरोपी ने बंदूक की जोर पर महिला से बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घटना के संबंध में किसी से कुछ कहने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी महिला को दी।

[amazon_link asins=’B00Y6EHHQ6,B0119ROQXY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c5322e29-d21b-11e8-bd4f-31a318f65b31′]

कुछ दिन पहले ही मुजफ्फरनगर जिले में 24 वर्षीय महिला से बलात्कार का मामला सामने आया था। महिला अपने गांव लौटने के लिए जब बस का इंतजार कर रही थी तभी तीन लोगों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने उसके साथ गैंगरेप किया था। आरोपियों ने उसे एक जंगली इलाके में ले गए और उसके साथ रेप किया।