यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में मिली लाश

पुणे समाचार

पिंपरी चिंचवड परिसर में यशवंतराव चव्हाण रुग्णालय परिसर में शव मिलने से खलबली मच गई। यह घटना आज दोपहर  2 बजे के करीब उजागर हुई हैं। मोहन देवराम सावंत ऐसा व्यक्ति का नाम हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार, पिंपरी के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल के परिसर में बेहोशी के हालात में 42 वर्षीय व्यक्ति पाया गया। यह घटना 2 बजे के करीब घटी हैं। मोहन सावंत को 8 तारीख को पेट दर्द के चलते भर्ती कराया गया था। लेकिन 9 तारीख को मोहन सावंत अस्पताल से भाग निकला था। आज दोपहर अचानक सावंत बेहोशी की हालत में मिलने से खलबली मच गई। अस्पताल में भर्ती करने के पहले ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। मोहन सावंत को शराब की लत की वजहसे पेट दर्द था। इसीका इलाज करने उन्हें भर्ती कराया गया था।