मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, 17 मरे, 35 घायल

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बुधवार सुबह हुए इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही डबल डेकर यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ। घायलों को सैफई मिनी पीजीआई रेफर किया गया है, जहां करीब 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने अब तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं 35 से ज्यादा लोग घायल हैं। सुरक्षित यात्रियों को दूसरी बस मंगवाकर रवाना किया गया है।