सातारा में पिकनिक के लिए गए छात्र के सिर पर पेड़ की टहनी गिरने से मौत

सातारा : समाचार ऑनलाइन – सातारा के जावली तहसील के म्हसवे में प्रसिद्ध ऐतिहासिक और प्राचीन बरगद का पेड़ देखने के लिए पिकनिक गए छात्र के सिर पर पेड़ की टहनी गिरने से मौत हो गई। फलटण तहसील के अलगुडेवाडी स्थित कमला निमकर बालभवन स्कूल के बच्चों को शुक्रवार को पिकनिक लेकर गये थे। इस दौरान प्रज्वल नितीन गायकवाड (12) छात्र की मौत हो गई। यह विद्यार्थी पांचवी क्लास में पढ़ता था। विद्यार्थी बरगद के पेड़ के नीचे खेल रहा था। खेलते समय बरगद के पेड़ की बड़ी टहनी बच्चे के सिर के जा गिरी। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जावली तहसील के म्हसके इस गांव में हमेशा पिकनिक के लिए स्कूल के बच्चे के आते हैं।

फलटण तहसील के कमला निमकर स्कूल के चार शिक्षक अपने तीस विद्यार्थियों के साथ पिकनिक के लिए गए हुए थे। पिकनिक के दौरान बरगद के पेड़ के नीचे बच्चे खेल रहे थे, इसी दौरान प्रज्वल के सिर पर जोर से पेड़ की टहनी गिर गई। टहनी गिरते ही बाकी बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान शिक्षकों ने तुरंत बच्चे को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भरती किया। लेकिन उपचार के पूर्व ही बच्चे की मौत हो गई थी।

यहां पर लगे हुए बरगद के पेड़ वन विभाग के अंतर्गत आते हैं। यहां हमेशा बड़े पैमाने पर पिकनिक के लिए लोग आते हैं। यह के बरगद के पेड़ काफी प्राचीन और ऐतिहासिक होने की वजह से प्रसिद्ध है। लेकिन यहां वनविभाग के अधिकारी और कर्मचारी कभी भटकते भी नहीं है।