दीपिका की ‘छपाक’ के सेट से वीडियो हुआ लीक

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इन दिनों वह दिल्ली में ‘छपाक’ की शूटिंग कर रही है। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। जिसमें दीपिका पादुकोण मालती नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं। बता दें कि फिल्म में उनके साथ विक्रांत मेसी भी नजर आने वाले हैं।

https://www.instagram.com/p/BwXjxzOD8Z4/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्म के सेट से एक बार फिर एक वीडियो लीक हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका एक ऑटो से उतरती हैं और दूसरे ऑटो से विक्रांत मेसी उतरते हैं। विक्रांत ऑटो से बैग लेते हैं और वह लोग आगे चले जाते हैं। इस वीडियो में दीपिका और विक्रांत के साथ 3 लोग और हैं। वीडियो में दीपिका लाल रंग का सूट पहनें नजर आ रही हैं।

ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी दीपिका की छपाक के सेट से वीडियो वायरल हुई थी। उस वीडियो में विक्रांत और दीपिका बाइक पर नजर आते हैं। जिसके कुछ सेकेंड बाद विक्रांत बाइक रोकते हैं और कुछ सेकेंड्स के लिए कहीं चले जाते हैं। वीडियो में दीपिका पीला कुर्ता और सफेद सलवार पहनें नजर आ रही हैं। यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/Buy0gDqgKMs/?utm_source=ig_web_copy_link