देहूरोड में फिर 3 अज्ञात बदमाशों का आतंक

तेजधार हतीयार लेकरं खुलेआम गाड़ियों में तोड़फोड़

देहूरोड परिसरमें में बदमाशों का बढ़ता आंतक

चोरों को पकड़ने में  पुणे ग्रामीण पुलिस नाकायमायब

पुणे समाचार

पिंपरी चिंचवड के देहूरोड परिसर में कुछ दिन पहले ही अज्ञात बदमाशोने शहर में नंगी तलवारे लेकर आतंक मचाया था। ऐसीही एक घटना शनिवार की रात फिर से घटी हैं। बदमाशों पर लगाम लगाने में देहूरोड पुलिस नाकाम साबित हो रही है। शनिवार की रात 1 बजे के करीब तीन अज्ञात व्यक्तोयोंद्वारा देहूरोड परिसर में तेजधार हतियार से गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया हैं। घटना के बाद लोगो में इतनी दहशत बन गई हैं, के कोई पुलिस के पास मदत मांगने के लिए भी नही जा पा रहा। शहर में एक तरफ तोड़फोड़ की घटनाएं घट रही है और दूसरी तरफ पुलिस को घटना की जानकारी तक प्राप्त नही हो पा रही। पुलिस का कहना है के ऐसी कोई वरदात कल रात नही घटी हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार की रात 1 बजे के करीब देहूरोड के मुख्य बाजार और आंबेडकर रास्ते पर तीन अज्ञात बदमाशों ने आकर 2 गाड़ियों में तेजधार हतियारों से तोड़फोड़ की। रवि खन्ना नामक व्यक्ति अपनी सेंट्रो कर में सो रहा था, तभी अचानक तीन आज्ञात हमलावरो ने उनके गाड़ी में तोड़फोड़ करना शुरु कर दी। रवि ने वहासे भागकर अपनी जान बचाई। वहांसे अज्ञात चोरों ने आंबेडकर रास्ते पर खड़ी जावेद शेख इनकी गाड़ी में तोड़फोड कर आतंक मचाया। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुए हैं।

शहर में एक तरफ तोड़फोड़ और गुंडागर्दी की घटना घट रही है दूसरी तरफ पुलिस चेन से सो रही हैं। शेर के बढ़ते अस्तनक सर लोगो का जीना हवालदिल हो गया हैं। लेकिन पुलिस जनता की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद होती नही दिखाई दे रही। शहर में कुछ दिन पहले ही देहूरोड में नंगी तलवार लहराते हुए निकले 10 से 12 बदमाशों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना घट चुकी हैं। देहूरोड  के पालशी चौल इलाके में बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करते हुए कई वाहनों को नुकसान पहुँचाया था।  इतना ही नहीं उन्होंने कुछ महिलाओं के साथ मारपीट कर 2 महिला घायल हुए थी। आपको बता दें कि देहूरोड में ये कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार बदमाश अपने बुलंद हौसलों का परिचय दे चुके हैं। सीसीटीव्ही में कैद हुए आरोपी अभी तक पुलिस ने नही मिल पा रहे हैं। इसिवजहसे पुलिस की कामकाज पर कड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

शहर में बढ़ रहा आतंक आखिर कब रुकेगा, देहूरोड 
पुलिस की तरफ से कोई ख़ास कार्रवाई क्यों नहीं की जाती ऐसे कई सवाल शहर के नागरिकोंद्वारा पूछे। जा रहे हैं। शहर में गुंडागर्दी इतनी बढ़ रही के लोग अब पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करने में भी डर रहे हैं।

देहूरोड पुलिस स्टेशन में आये नए पुलिस निरीक्षक प्रकाश धस के सामने इन बदमाशों को पकडनेकी कड़ी चुनोती हैं। देखना यह होगा के आखिर पुलिस इन चोरो पर लग्याम कब तक लगाएगी।