बेहाल दिल्ली को छोड़कर सीएम परिवार सहित दुबई रवाना, लोगों ने कसा तंज

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – दिल्ली को आबोहवा लगातार ख़राब होती जा रही है। वायु गुणवत्ता की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोग घर से बाहर निकलने से भी कतराने लगे हैं। मॉर्निंग वॉक के लिए भी दिल्लीवासी मास्क पहनकर जा रहे हैं। दिल्ली को इन हालातों में छोड़ मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल परिवार सहित दुबई यात्रा पर निकल गए हैं।

केजरीवाल के इस तरह गुपचुप तरीके से दुबई जाने पर आप समर्थकों ने ही सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर केजरीवाल पर निशाना है। उन्होंने लिखा है ‘दिल्ली में पॉल्युशन की मार, केजरीवाल चुपके से दुबई फरार’।

इसके साथ ही दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा, ‘मैं बोलूंगा तो बोलोगे कि बोलता है…. मालिक अरविंद केजरीवाल ये सही नहीं है!! दिल्ली आँखों से बिलख रही है, साँसे थमी पड़ीं हैं, पर आप उड़ लिए सपरिवार दुबई…चंदे के नाम पर ब्लैक को व्हाइट करने की सिग्नेचर डील चल रही है..!! जनता माफ़ नहीं करेगी…’ गौरतलब है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण दिन बी दिन बढ़ता जा रहा है। दिवाली के बाद इसमें और इजाफा हो गया है।