स्मार्ट सिटी के स्कूलों को स्मार्ट बनाने का ‘दिल्ली पैटर्न’

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना में शामिल पिंपरी चिंचवड शहर में मनपा स्कूलों को भी ‘स्मार्ट’ बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस कड़ी में हालिया दिल्ली दौरे से लौटे मनपा के सत्ता और विपक्षी दलों के नेताओं ने शुक्रवार को पूरी योजना विस्तार से बताई। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पिंपरी मनपा के 10 स्कूलों को स्मार्ट बनाया जाएगा और इसके लिए ‘दिल्ली पैटर्न’ अपनाया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा महापौर राहुल जाधव ने एक संवाददाता सम्मेलन में की।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8c13e1a7-ce3d-11e8-b7b2-bb0a1cb0686c’]

स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिहाज से पहले छह स्कूलों का समावेश किया गया था। अब जबकि महापौर जाधव, सभागृह नेता एकनाथ पवार, विपक्ष के नेता दत्ता साने, शिवसेना के गुटनेता राहुल कलाटे, मनसे के गुटनेता सचिन चिखले, शिक्षा समिति अध्यक्षा सोनाली गवहाने, उपाध्यक्षा शर्मिला बाबर और अन्य सदस्य दिल्ली नगर निगम के स्मार्ट स्कूलों के दौरे से लौटे हैं, तो उन्होंने मनपा के दस स्कूलों को स्मार्ट बनाने का निश्चय किया है। इसके लिए दिल्ली मनपा के साथ टीचर्स एक्सचेंज संबन्धी सामंजस्य करार किया जाएगा।

[amazon_link asins=’B07BTWZQFT,B01194PF96,B01EUQM6WY,B06XX2YDG9,B01LZTNR24′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9a8479db-ce3d-11e8-8725-b725a0decd90′]

महापौर ने बताया कि, मनपा स्कूलों का शैक्षिक दर्जा ऊंचा बनाने के लिहाज से दिल्ली के स्मार्ट स्कूलों का दौरा किया गया। दिल्ली के सत्तादल आम आदमी पार्टी ने 1148 और दिल्ली नगर निगम ने 42 स्कूलों का दर्जा सुधारने में सफलता पाई है। इसके लिए स्कूलों में मुहैया कराई गई सुविधाएं, उपाययोजना, वहां के ई-लर्निग, स्मार्ट क्‍लास, क्लास रूम, सुशोभिकरण, उद्यान, मैदान, ग्रंथालय व वाचनालय, प्रयोगशाला, स्वच्छतागृह, टीचर्स रूम आदि का मुआयना किया गया। हालांकि हमारे मनपा स्कूलों में भौतिक व अन्य सुविधा अच्छी हैं, मगर वहां के शिक्षकों ने पूरी तरह से समर्पण की भावना से अपने आपको झोंक दिया है। शिक्षा क्षेत्र के एक्सपर्ट की मदद से अपने स्कूलों का शैक्षिक दर्जा सुधारा जाएगा। टीचर्स एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत दोनों शहर के शिक्षक एक- दूसरे के स्कूलों में जाकर बदलाव के तरीकों का अधय्यन करेंगे। इसके अनुसार मनपा स्कूलों में सुधार लाया जाएगा।