Delta Plus Variant In Mumbai | खतरा बढ़ा ! मुंबई में डेल्टा प्लस से एक की मौत; वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी…

मुंबई (Mumbai News) : मुंबई (Delta Plus Variant In Mumbai) में एक ही दिन में डेल्टा प्लस (Delta Plus Variant In Mumbai) के सात मरीज संक्रमित पाए जाने के बाद चिंता बढ़ गई है। इस वायरस से संक्रमित एक 60 वर्षीय महिला की मौत (Death) हो गई। खास बात यह है कि इस महिला ने वैक्सीन की दोनों डोज ली थी। उसके बाद भी डेल्टा प्लस संक्रमित (Delta Plus Infected) होने के बाद महिला की मौत हो गई।

 

मुंबई मनपा (Mumbai Municipal Corporation) के अधिकारियों ने इस जानकारी की पुष्टि की है। मुंबई में डेल्टा प्लस (Delta Plus Variant In Mumbai) से हुई यह पहली मौत है। महिला पूर्वी उपनगर की रहने वाली थी। मधुमेह और अन्य बीमारियों की जटिलताओं से महिला की मृत्यु हो गई। मुंबई (Mumbai) में बुधवार को डेल्टा प्लस के सात मरीज मिले। अधिकारी ने बताया कि उनमें महिला भी शामिल थी। संबंधित महिला ने वैक्सीन की दोनों डोज ली थी। महिला सूखी खांसी और बदन दर्द से पीड़ित थी। मुंह में स्वाद चला गया था। उसके बाद महिला को एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया और इलाज शुरू किया गया। ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे जाने के बाद उन्हें रेमेडिसिविर (Remdesivir) और स्टेरॉयड (Steroids) दिए जा रहे थे।

हालांकि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई और जीनोम सीक्वेंसिंग में पता चला कि महिला की मौत डेल्टा प्लस वायरस (delta plus virus) के संक्रमण से हुई है। राज्य में डेल्टा प्लस की यह दूसरी मौत है। जून में रत्नागिरी जिले के संगमेश्वर में डेल्टा प्लस से एक महिला की मौत हो गई थी। चिंता की बात यह है कि इस महिला के परिवार के 6 लोग कोरोना संक्रमित थे और उनमें से 2 डेल्टा प्लस से संक्रमित थे, यह जानकारी संबंधित अधिकारी ने दी।

 

राज्य में 64 डेल्टा प्लस मरीज

 

राज्य में बुधवार को डेल्टा प्लस वायरस (delta plus virus) के 20 नए मामले सामने आए। नतीजा यह हुआ कि डेल्टा प्लस के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 65 पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने कहा था कि नए पाए गए 20 मरीजों में से 7 मुंबई में, 3 पुणे में, नांदेड़, गोंदिया, रायगढ़, पालघर में 2-2 और चंद्रपुर और अकोला में 1-1 मरीज थे। अब यह जानकारी सामने आई है कि इनमें से एक की मौत मुंबई में हुई है।

 

 

Delta Plus Cases in Maharashtra | विदर्भ में ‘डेल्टा प्लस’ की एंट्री, भद्रावती और अकोला में मिले मरीज

Zika Virus Infection | ……. इसलिए ग्राम पंचायत ने गांव भर में बांटा कंडोम ; पुणे में कोरोना के बाद एक अन्य VIRUS ने बढ़ाई चिंता