नोटबंदी ने 4 करोड़ लोगों को रोड पर ला दिया: अरविंद शिंदे 

पुणे : समाचार ऑनलाइन –  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले से सवा तीन वर्षों में देश के 4 करोड़ लोग रोजगार से हाथ धो बैठे हैं तथा 40 प्रतिशत से अधिक लघु व मध्यम उद्योग बंद हो गए। देश की अर्थव्यवस्था को संकट के गर्त में धकेलने वाले मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकें। मनपा में कांग्रेस के गुटनेता अरविंद शिंदे ने यह अपील की। युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित बेरोजगारों के मेले में वे बोल रहे थे।

उन्होंने बताया कि ङ्गनेशनल सैंपल सर्वे ऑफिसफ नामक संस्था ने जुलाई 2017 से जून 2018 के बीच किये गये सर्वे में बेरोजगारी के बारे में बीभत्स जानकारी सामने आई है। सत्ता में आने से पहले नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हर साल 2 करोड़ रोजगार निर्माण का दावा किया था, लेकिन किसी भी तरह की वित्तीय नीति व दूरदर्शिता रहित इन दोनों ने विशेषज्ञों की राय लिये बिना एक रात में नोटबंदी का फैसला लिया। 500 व 1000 के नोटों पर प्रतिबंध लगने से 40 फीसदी लघु व मध्यम उद्योग बंद हो गये। इससे बेरोजगारी की दर पिछले 45 वर्षों में 6।1% तक पहुंची। इसका सबसे ज्यादा असर श्रमिक महिला वर्ग पर हुआ। यह सरकार सिर्फ 5-7 बड़े उद्योगों को सामने रखकर फैसले ले रही है और इसी वजह से देश आर्थिक संकट में पड़ गया है। शिंदे ने इस सरकार को हटाने के लिए सभी से साथ आने की अपील की।