अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों  के लिए फलटन से पुणे के बीच डेमू सेवा                 

पुणे : रेल प्रशासन ने अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों की सुविधा के लिए  फलटन से पुणे  के लिए डेमू सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया  है। फलटन –पुणे के बीच ये नियमित अनारक्षित श्रेणी के डिब्बों की डेमू सेवाएं मंगलवार 31 मार्च से शुरू होंगी I

इससे पहले इसी मार्ग पर एक उद्घाटन विशेष गाड़ी सोमवार  30 मार्च को चलायी जाएगी I इस विशेष गाड़ी का उद्घाटन माननीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के हाथों विडियो लिंक के जरिये  फलटन स्टेशन से गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा I यह विशेष गाड़ी फलटन से रवाना होकर पुणे पहुंचेगी I रास्तेमें यह गाड़ी सूरवड़ी, लोनंद, नीरा,जेजुरी तथा सासवड रोड स्टेशनों पर रुकेगी I

अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों  के लिए फलटन- पुणे अनारक्षित डेमू  की नियमित सेवाएं मंगलवार 31 मार्च से शुरू होंगीI गाड़ी संख्या 01435  पुणे से 05.50 बजे प्रस्थान कर 09.35 बजे फलटन पहुंचेगी तथा वापसी में  गाड़ी संख्या 01436 फलटन से 18.00 बजे प्रस्थान कर  21.35 बजे पुणे पहुंचेगी I  रास्तेमें यह गाड़ी सूरवड़ी, लोनंद,  नीरा, जेजुरी तथा सासवड रोड स्टेशनों पर रुकेगी I यह सेवा रविवार को नहीं चलेगी I

 राज्य सरकार द्वारा स्थानीय प्रशासनिक स्तर पर  फलटन के प्रांत अधिकारी को अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों को क्यूआर कोड वाला पास पहचान पत्र जारी करने तथा पुणे में पुलिस कमिश्नर को नोडल ऑफिसर बनाया गया है जो समस्त प्रक्रियाओं को पूर्ण करके क्यू आर कोड आधारित पहचान पत्र या पास  जारी करेंगे। पुलिस कमिश्नर पुणे तथा तथा प्रांत अधिकारी फलटन द्वारा अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों की पहचान करके पहचान पत्र जारी किए जाएंगे तथा यह पहचान पत्र क्यू आर कोड पास  पर होंगे I