एक अन्य डॉक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश 

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – अनुशासनहीन और गलत व्यवहार करने वाले मनपा के अधिकारियों के खिलाफ पिंपरी-चिंचवड़ मनपा आयुक्त लगातार कार्रवाई करती रहे हैं। अब आपराधिक व्यवहार के कारण गिरफ्तार किए गए सीनियर मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ मनपा आयुक्त ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इस अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। गिरफ्तार के बाद उन्हें जमानत मिल गई है। अब उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोपी अधिकारी का नाम डॉ. बालासाहेब पाराजी होडगर है। वे मनपा के मेडिकल डिपार्टमेंट के तालेरा हॉस्पिटल में सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत है।

डॉ. होडगर ने सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत होते हुए भी एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई है। इस मामले में उनके खिलाफ वाकड़ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद इसी साल 12 फरवरी को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। अगले ही दिन कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। डॉ. होडगर के खिलाफ लगे आरोप से मनपा की छवि धूमिल हुई है। इसी बात को ध्यान में रखकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम के 56(1) के तहत 8अ के अनुसार उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। इससे पहले डॉ. विनायक पाटिल की वेतन वृद्धि पर मनपा आयुक्त श्रवण हर्डिकर रोक लगा चुके हैं। अब एक अन्य डॉक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।