डिप्टी कलेक्टर राजेंद्र मुठे की पुणे मनपा उपायुक्त पद पर नियुक्ति

पुणे : समाचार ऑनलाईन  – राजस्व व वन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग के डिप्टी कलेक्टर क्लास के अधिकारी राजेंद्र मुठे की प्रतिनियुक्ति पर पुणे मनपा में उपायुक्त पद पर राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए करने के आदेश का पत्र में उल्लेख है। मुठे की नियुक्ति की बाद राज्य सरकार का और एक अधिकारी मनपा में कार्यरत हो गया है।

राजेंद्र मुठे ने इससे पहले भी पुणे मनपा में उपायुक्त पद पर काम किया है। तब उन्होंने जकात विभाग की बागडोर संभाली थी। उसके बाद पुणे जिलाधिकारी कार्यालय में निवासी उपजिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के विशेष कार्य अधिकारी पद से 24 जून को कार्यमुक्त कर नगर विकास विभाग में कार्यरत किया गया था। अब उनकी प्रतिनियुक्ति पर पुणे मनपा में उपायुक्त पद पर नियुक्ति की गई है। मनपा में उन्होंने चार्ज स्वीकार कर लिया है, लेकिन फिलहाल उन्हें कोई भी पद्भार सौंपा नहीं गया है।