धनंजय मुंडे तत्काल इस्तीफा दे, भाजपा ने की मुख्यमंत्री ठाकरे से मांग

मुंबई : ऑनलइन टीम – एनसीपी नेता और राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे पर एक महिला सिंगर ने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला सिंगर का आरोप है कि मुंडे ने उसे बॉलीवुड में मौका देने के बहाने बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया। धनंजय मुंडे पर लगे आरोप के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में भाजपा आक्रमक हो गयी है। अब भाजपा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग की है।

इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली ‘महा विकास अघाड़ी’ सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है, उन्होंने इसे ब्लैकमेल करने की साजिश बताया। इधर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उमा खापरे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर मुंडे के इस्तीफे की मांग की है।

किरीट सोमय्या ने साधा निशाना –
किरीट सोमय्या ने कहा कि धनंजय मुंडे ने खुद स्वीकार किया है कि उनकी दो पत्नियां हैं। एक तीसरी महिला अब उन पर आरोप लगा रही है, इसलिए जब तक धनंजय मुंडे को बरी नहीं किया जाता, तब तक उन्हें कैबिनेट में रहने का कोई अधिकार नहीं है।