खुलासा! ऋषभ पंत की वजह से संन्यास नहीं ले रहे हैं धोनी, ‘ये’ हैं वजह

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – टीम इंडिया में इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत के चर्चे सबसे ज्यादा है। एक तरफ बात धोनी के संन्यास पर चल रही है तो वहीं दूसरे तरफ ऋषभ पंत के लगातार नाकामी पर सवाल खड़े हो रहे है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, माना जा रहा था कि धोनी वर्ल्ड कप के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा इसलिए नहीं किया ताकि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई को ऋषभ पंत को तैयार करने के लिए अधिक समय मिल जाए। इसके साथ ही धोनी चाहते हैं कि पंत टी-20 वर्ल्ड कप में उनके विकल्प के तौर पर तो तैयार किए जाएं। इसके अलावा पंत के बैकअप के तौर पर भी अन्य विकेटकीपरों को तराशने का काम भी बीसीसीआई इस दौरान कर ले।

यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी ने न केवल वेस्टइंडीज दौरे से खुद को अलग किया, बल्कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए भी अपनी अनुपलब्‍धता जता दी थी। बताया जा रहा है कि नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीमित ओवर की सीरीज के लिए भी धोनी ने बीसीसीआई से अपने नाम पर विचार न करने को कहा है। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू जमीन पर मैदान में कदम रखने के उम्मीद जताया जा रहे है।

बता दें कि धोनी ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद से एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। सबको पता है कि धोनी कभी भी बोल कर कुछ नहीं करते है। जो भी करते है अचानक ही करते है। टेस्ट में भी उन्होंने अचानक ही संन्यास ले लिया था। अब धोनी खुद ही ऋषभ पंत को अपने विकल्प के तौर पर तैयार करना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अभी तक संन्यास नहीं लिया है।