यू-19 एशिया कप में भारत के कप्तान होंगे ध्रुव

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस) – उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर ध्रुव जोरेल सितंबर में खेले जाने वाले अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। यह टूर्नामेंट श्रीलंका में तीन से 15 सितंबर के बीच खेला जाएगा। अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने ग्रेट ब्रिटेन में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ध्रुव अंडर-19 स्तर पर भारत के लिए कई मैच खेल चुके हैं।

अंडर-19 टीम : ध्रुव चंद जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), सुवेद पार्कर, ठाकुर तिलक वर्मा, नेहाल वाधेरा, अर्जुन आजाद, शाश्वत रावत, वरुण लवांडे, सलिल अरोड़ा, करण लाल, अर्थव अंकोलेकर, पंकज यादव, आकाश सिंह, सुशांत मिश्रा, पुरनाक त्यागी, विद्याधर पाटिल।