Diksha Shinde | महाराष्ट्र की दीक्षा शिंदे को NASA ने पैनलिस्ट के रूप में किया सेलेक्ट, औरंगाबाद की 14 साल की लड़की का कमाल

औरंगाबाद (Aurangabad News) – महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद की रहने वाले 14 साल की दीक्षा शिंदे (Diksha Shinde) ने कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दीक्षा शिंदे को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (US space agency NASA) की फेलोशिप के लिए चुना गया है। दीक्षा शिंदे (Diksha Shinde) ने बताया कि उन्होंने ब्लैक होल और गॉड पर एक थ्योरी लिखी थी। तीन प्रयासों के बाद नासा ने उसे स्वीकार किया था। दीक्षा ने कहा कि उन्होंने मुझे अपनी वेबसाइट के लिए एक आर्टिकल खिलने के लिए कहा था। नासा में चयन होने के बाद सोशल मीडिया (Social media) पर दीक्षा की जमकर चर्चा हो रही है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1428336372226478080

 

सिर्फ 14 साल की उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद दीक्षा की खूब तारीफ हो रही है। कई लोगों ने दीक्षा को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान एक ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि वह भारत (India) का उज्जवल भविष्य हैं। गौरतलब है कि दीक्षा के पिता कृष्णा शिंदे (Krishna Shinde) स्कूल प्रिंसिपल हैं, जबकि मां रंजना शिंदे (Ranjana Shinde) ट्यूशन क्लास लेती है। अब अक्टूबर 2021 में होने वाले एक सम्मेलन दीक्षा हिस्सा लेने वाली है, जिसका सारा खर्च नासा वहन करेगा।

https://twitter.com/ANI/status/1428336372226478080

 

बता दें कि इससे पहले भी महाराष्ट्र के कई छात्रों को अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) द्वारा फेलोशिप के लिए चुना जा चुका है। वहीं राज्य की कई प्रतिभा नासा में कार्य भी कर चुकी हैं।

 

लगभग 3 कोशिशों के बाद नासा ने उसे स्वीकार किया था। दीक्षा ने कहा कि उन्होंने मुझे अपनी वेबसाइट के लिए एक आर्टिकल लिखने के लिए कहा गया था। एक पोस्ट को अब तक 4000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

कई लोगों ने उन्हें अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है और उन्हें शुभकामनाएं भी दी है। इस दौरान एक ट्विटर यूजर्स (Twitter users) ने लिखा कि वह भारत का उज्जवल भविष्य हैं। वहीं, एक ने उन्हें शानदार बताया है।

 

 

Pune News | ओलंपिक गोल्ड मेडेलिस्ट के नाम पर पुणे में ‘नीरज चोपड़ा आर्मी स्पोर्ट्स स्टेडियम’, नामकरण समारोह पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

MP Amol Kolhe | दोनों डोज लेने के बाद भी सांसद डॉ.अमोल कोल्हे ‘कोरोना’ पॉजिटिव