Dinkar Raikar Passes Away | वरिष्ठ पत्रकार दिनकर रायकर का निधन; DTP ऑपरेटर से समूह संपादक तक का सफर किया तय

मुंबई : Dinkar Raikar Passes Away | पिछले 50 वर्षों से अधिक समय तक पत्रकारिता में सक्रिय रहे वरिष्ठ पत्रकार दिनकर रायकर (Senior Journalist Dinkar Raikar) (उम्र 79) का निधन (Dinkar Raikar Passes Away) शुक्रवार सुबह हो गया। पिछले कई दिनों से वे बीमार थे। वे अपने पीछे पत्नी, बेटा व बेटी से भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं। दिनकर रायकर को डेंगू (Dengue) और कोरोना संक्रमण (Corona  Infection) हुआ था। डेंगू से ठीक हो गए। उसके बाद लंग्स इन्फेक्शन (Lungs Infection) ज्यादा होने की वजह से नानावटी अस्पताल (Nanavati Hospital) ले जाया गया। उनका शरीर रिस्पॉन्स नहीं दे रहा था। गुरुवार रात उनकी आरटीपीसीआर टेस्ट (RTPCR Test) नेगेटिव आई थी। हालांकि सुबह से ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। उसके बाद सुबह 3 बजे के आसपास उनका निधन हो गया।

 

 

दिनकर रायकर (Dinkar Raikar) ने इंडियन एक्सप्रेस (Indian Express) से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। मुंबई (Mumbai) में रहने के लिए घर नहीं था तो वे इंडियन एक्सप्रेस के कार्यालय में ही रहते थे। डीटीपी ऑपरेटर, रिपोर्टर, उपसंपादक का सफर उन्होंने एक्सप्रेस समूह में किया। लोकसत्ता (Loksatta) से सेवानिवृत्त होकर उन्होने लोकमत (Lokmat) समूह में संपादक के रूप में जिम्मेदारी संभाली। नेताओं के ऊपर मजाकिया अंदाज में चुटकी लेने में माहिर थे।

 

 

दिनकर रायकर ने मंत्रालय (Ministry Reporter) और विधिमंडल रिपोर्टर (Legislature Reporter) के रूप में कई वर्षों तक काम किया। इसलिए राज्य के सभी नेताओं से उनका संबंध अच्छा था। मंत्रालय और विधिमंडल रिपोर्टर संघ साथ ही मुंबई प्रेस क्लब (Mumbai Press Club) के पूर्व अध्यक्ष थे। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) का जीवन गौरव पुरस्कार, पुढारीकार ग.गो. पुरस्कार, सुशीलादेवी देशमुख पत्रकारिता पुरस्कार, मंत्रालय और  विधिमंडल   संपादक संघ के कृ. पा. सामक जीवनगौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

 

 

 

SSC HSC Exam 2022 | 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख घोषित

CM Uddhav Thackeray | जय महाराष्ट्र ! सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री की सूची में CM उद्धव ठाकरे का नाम शामिल

Maharashtra School Reopen | ठाकरे सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में 24 तारीख से पहली से 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज शुरू