पुलिस महासंचालक दत्ता पडसलगीकर की बढ़ सकती है रिटायरमेंट की अवधि

 मुंबई | समाचार ऑनलाइन
– गृह विभाग के सूत्रों द्वारा जानकारी
राज्य पुलिस दल के पुलिस महासंचालक दत्ता पडसलगीकर अगस्त महीने में रिटायर्ड होनेवाले हैं, पर राज्य सरकार ने उनके रिटायर्ड की अवधि को बढ़ा दिया है। ऐसी जानकारी गृह विभाग के विश्वसनीय सूत्रों द्वारा प्राप्त हुई है। पडसलगीकर की रिटायर्ड अवधि 3-3 महीने ऐसा मिलाकर कुल 6 महीने बढ़ायी गई है। इसलिए अब फरवरी 2019 तक पडसलगीकर यह पुलिस महासंचालक के रूप में कार्यरत रहेंगे।
[amazon_link asins=’B076H74F8N’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0284dcfa-aa99-11e8-8288-430d39c6816b’]
पडसलगीकर ने पुलिस विभाग में अपनी वर्दी पर बिना कोई दाग लगाए 36 वर्ष काम किया है, इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के गृह विभाग ने उनकी सर्विस सेवा की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। लेकिन अबतक इस निर्णय की घोषणा नहीं की गई है। पिछले अनेक सालों में पुलिस महासंचालक पद पर कार्यरत अधिकारियों की राज्य सरकार द्वारा अवधि नहीं बढ़ायी गई। पूर्व पुलिस महासंचालक प्रवीण दीक्षित की भी अवधि बढ़ायी जाने की जानकारी सूत्रों द्वारा प्राप्त हुई है। लेकिन ऐन मौके पर उनकी अवधि नहीं बढ़ायी गई। शायद दीक्षित ने अवधि बढ़ाने को लेकर मांग नहीं की थी। दीक्षित के बाद राज्य पुलिस दल की बागडोर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश माथुर को सौंपी गई थी। माथुर यह जून के आखिर में रिटायर्ड हुए थे। पडसलगीकर यह सन 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके बाद सेवा वरिष्ठता में 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुंबई के पुलिस आयुक्त सुबोध जयस्वाल का नंबर आता है।
[amazon_link asins=’B01MUUPL3Y’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0e0559bd-aa99-11e8-a224-7ffcf0d7b41f’]
फरवरी महीने में पडसलगीकर के रिटायर्ड होने के बाद सुबोध जयस्वाल की पुलिस महासंचालक पद पर नियुक्ती की जाएगी और मुंबई के आयुक्त पद पर 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय बर्वे की नियुक्ती किए जाने की संभावना है। लेकिन मुंबई के आयुक्त पद पर विराजमान होने के लिए बाकी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी उत्सुक हैं। इससे पहले गठबंधन की सरकार ने किसी भी आईपीएस अधिकारियों की सर्विस अवधि नहीं बढ़ायी गई थी। आघाडी सरकार के कार्यकाल में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त धनंजय जाधव और पूर्व पुलिस महासंचालक पी.एस. पसरिचा की अवधि बढ़ायी गई थी। उसके बाद एक भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की अवधि नहीं बढ़ायी गई थी।
[amazon_link asins=’B00BON6XX0′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’1b617554-aa99-11e8-8673-f744244703e0′]
कार्यकाल समाप्त होने के बाद किसी अधिकारी को सर्विस की अवधि बढ़ानी हो तो उन्होंने संबंधित विभाग द्वारा और काम करने की इच्छा व्यक्त कर अवधि बढ़ाने की मांग करते हैं। सेवा वरिष्ठा के अनुसार 31 अगस्त को पडसलगीकर रिटायर्ड हो रहे थे। लेकिन उन्होंने सेवा सर्विस में अवधि बढ़ाने की किसी भी तरह की मांग नहीं की थी। ऐसा सूत्रों द्वारा जानकारी मिली है। आगामी दो-चार दिन में राज्य सरकार पुलिस महासंचालक पडसलगीकर की अवधि बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। लेकिन पडसलगीकर ने इच्छा व्यक्त नहीं की है तो सरकार को मुंह की खानी पड़ेगी। आनेवाले दो-चार दिन में राज्य सरकार इस संबंध में निर्णय लेगा।