पुणे के प्रसिद्ध वकील का ‘डर्टी पिक्चर’ ! बैडरूम में सहमति के साथ सेक्स, ‘स्पाय कैमरा’ लगाकर किया ‘शूटिंग’, 3 पर FIR

पुणे : समाचार -ऑनलाइ पुणे में एक हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। जहां सहमति के साथ शारिरीक संबंध बनाते समय बैडरूम में ‘स्पाय कैमरा’ लगाकर उनका वीडियो बनाया और बाद में इस वीडियो को महिला के दोस्तों को दिखाया। साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुणे के प्रसिद्ध वकील एड.अभिजित सरवटे, महिला और एक पर सांगवी पुलिस ने अपराध कर लिया है।

एड.अभिजित सरवटे, महिला, कैमरा बैठाने में मदद करने वाले दोस्त ऐसे तीन लोगों पर अपराध दर्ज़ किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में एक 33 साल की महिला ने सांगवी पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई है। जिसके बाद पुलिस ने 354, 507, 120, आय टी अ‍ॅक्ट 66, 67 के तहत अपराध दर्ज़ कर लिया है। ये मामला पिंपले निलख परिसर के एक फ्लैट में 2016 से चल रहा था।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला का एक दोस्त के साथ शारीरिक संबंध था। उसका वीडियो बनाने के लिए आरोपियों ने मिलकर बैडरूम में ‘स्पाय कैमरा’ लगाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर महिला के अंतरंग पलों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद आरोपियों ने महिला को सोशल मीडिया यह वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता महिला के निजी पलों को रिकॉर्डिंग कर उसके जान पहचान के प्रतिष्ठित लोगों को दिखाया। उन्होंने शिकायतकर्ता महिला को बताया की उनके निजी पलों रिकॉर्ड किया हैं यह पता लगने के बाद महिला के लिए किसी के सामने आना-जाना मुश्किल हो गया। इतना ही नहीं, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल के लिए बड़ी रकम भी मांगी गयी, ऐसा यह शिकातकर्ता महिला ने बताया।

सांगवी पुलिस ने एड.अभिजित सरवटे और महिला दोस्त व स्पाय कैमरा लगाने वाले आरोपी ऐसे तीनो के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया हैं। महिला सहायक पुलिस निरीक्षक गवली इस मामले की अधिक जांच कर रहे हैं। अ‍ॅड. अभिजित सरवटे पुणे के सुप्रसिद्ध वकील हैं और प्रभात रोड पर उनका ऑफिस हैं। उनके विरुद्ध ऐसा मामला दर्ज होने पर पुणे के वकीलों में बड़ी खलबली मच गयी हैं।

visit : punesamachar.com