अशोक चव्हाण की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव हेतु कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक हुई

मुंबई : समाचार ऑनलाईन –  विधानसभा चुनाव के महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने शुक्रवार को मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय बैठक की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में तिलक भवन में हुई इस बैठक में पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशीलकुमार शिंदे, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विधायक बालासाहेब थोरात, पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष डॉ. नितिन राऊत, पूर्व मंत्री जयवंतराव आवले, सुरेश शेट्टी, सांसद हुसैन दलवाई, विधायक शरद रणपिसे, बसवराज पाटिल, अमित देशमुख, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनी पाटिल, राजीव सातव, सचिव चेल्ला वामशी रेड्डी, संपत कुमार, बाजीराव खाडे, सचिन नाइक, पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक भाई जगताप, विधायक के.सी. पाडवी, युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सत्यजीत तांबे, सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष विलास औताड़े, जयप्रकाश छाजेड़, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एड्. गणेश पाटिल, सचिन सावंत, पृथ्वीराज साठे, अभिजीत सपकाल, रामकिशन ओझा आदि नेता उपस्थित थे।

इस बैठक में लोकसभा चुनाव के परिणाम, राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, सूखा व अन्य मुद्दों के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। इस बैठक में जिले के प्रमुख प्रतिनिधियों और लोकप्रतिनिधियों को बुलाया गया था।
इस बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता में अशोक चव्हाण ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों से चर्चा शुरू करने से पहले कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों के रूख जानने के लिए बैठक का आयोजन किया गया था।