“पहले गोली मत चलाना, लेकिन उधर से एक गोली चले तो फिर अपनी गोली मत गिनना”

मुजफ्फरनगर | समाचार ऑनलाइन

आज से 2 साल पहले भारत के जवान पाकिस्तान के सीमा में घुसकर पाकिस्तान से बदला लिया था। इस मिशन का नाम सर्जिकल स्ट्राइक दिया गया था। सर्जिकल स्ट्राइक जरिए भारतीय जवानों ने 40 आतंकियों को मार गिराया था। अब फिर 2 साल बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए है। उन्होंने सीधे-सीधे कुछ नहीं बताया लेकिन यह जरूर कहा कि, पाकिस्तान को सबक सिखाने वाली कार्रवाई की है।

[amazon_link asins=’B01FM7GGFI,B01DDP83FM,B07FH4PDHJ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’147998f2-c3cf-11e8-b954-43d348a2b3ad’]

राजनाथ सिंह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बावजूद पाकिस्तान अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहा है। हम भी उसे सही ढंग से जवाब दे रहे है। बीएसएफ जवान नरेंद्र नाथ की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि, हमारे तरफ से भी दो-तीन दिन पहले ही बिलकुल सही हुआ है और आगे भी देखिएगा क्या होगा। राजनाथ सिंह ने कहा, मैंने बीएसएफ के जवानो को कहा है कि पकिस्तान पड़ोसी है पहले गोली मत चलना, लेकिन उधर से एक गोली चले तो फिर अपनी गोली मत गिनना।

[amazon_link asins=’B07FH4PDHJ,B0756RCTK2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’238008e9-c3cf-11e8-abd4-1f396ab38771′]

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह कहा था। साथ ही उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक जैसे बड़े ऑपरेशन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्रेडिट दिया।