दुर्घटना में कुत्ते की मौत, अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुणे : पुणे में अज्ञात वाहन से लोगो की मौत और फिर थाने में शिकायत दर्ज होने की बात तो सुनी होगी, लेकिन आज पुणे पुलिस ने अज्ञात कार के धक्के से कुत्ते की मौत के मामले में मामला दर्ज किया है।  अब उस वाहन की खोज पुलिस कर रही है।

इस मामले में स्वारगेट पुलिस थाने में 23 वर्षीय रितम बनसोडे ने शिकायत दर्ज कराई है।  इसके अनुसार पुलिस ने भारतीय दंड सहिता की धारा 428 के अनुसार अज्ञत चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रितम प्राणी प्रेमी है। वह महर्षी नगर में रहता है।  दो दिन पहले अलंकार मेडिकल स्टोर के पास तेज रफ्तार कार चालक ने एक कुत्ते को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया।

रितम और अन्य प्राणी प्रेमी ने तत्काल कुत्ते को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसने कार चालक को ढूंढा लेकिन वो नहीं मिला। इसके बाद स्वारगेट पुलिस थाने में जाकर पुलिस से जानकारी ली और फिर शिकायत दर्ज कराया। वहाँ के सीसीटीवी की भी जांच की गई। पुलिस ने कहा कि उसमे कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन मामला दर्ज कर उस कार चालक की खोज की जा रही है।  इस मामले की जांच स्वारगेट पुलिस कर रही है।