डॉ. संदीप अगरवाल महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित

पुणे। समाचार ऑनलाइन
पुणे शहर के सुप्रसिद्ध पाईल्स सर्जन डॉ. संदीप अगरवाल को हाल ही में मुंबई में एक्सलेंस इन हेल्थकेयर फ़ॉर सर्जरी के लिए महाराष्ट्र गौरव राज्य स्तरीय का पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथी केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी के हाथों से सर्जन डॉ अगरवाल को सन्मानित किया गया।
[amazon_link asins=’B0741G9HVS,B07DNS1TMZ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’bad8977b-9d6e-11e8-9bcf-e3662f3a8f2a’]
इस समारोह का उदघाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य की महिला और ग्रामविकास मंत्री पंकजा मुंडे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण, पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, सांसद पूनम महाजन, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम आदि उपस्थित थे।
डॉ. संदीप अगरवाल मिरज के सरकारी मेडिकल कॉलेज पढ़ाई की है और एमबीबीएस व एमएस जनरल सर्जरी की डिग्री हासिल की है। उन्हें यह पुरस्कार अपने कार्यक्षेत्र में असाधारण सफलता प्राप्त करने के लिए और राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास में व्यक्तिगत रूप से अतुलनीय योगदान और सहयोग के लिए प्रदान किया गया है। उनके अलावा और पद्मश्री डॉ. प्रकाश आमटे, पद्मश्री मधुर भंडारकर सिनेमा जगतसे, पद्मश्री अनुराधा पौडावाल गायक क्षेत्र को भी महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार से सन्मानित किया गया।