नशे ने छीनी जिंदगी, युवक ने खुद को मारे चाकू

पुणे : समाचार ऑनलाइन- शिरुर तहसील में एक युवक ने शराब के नशे में खुद को मौत के घाट उतार लिया। मृतक योगेश अशोक लालगे (34) शिरुर तहसील के कवडे येमाई गांव में पत्नी वर्षा और 6 साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था।  योगेश को शराब पीने की लत थी, शुक्रवार देर रात योगेश ने नशे में अपने पेट पर चाकू से वार किये। उसने वर्षा को इस इस बारे में बताया, लेकिन घाव मामूली होने के चलते वर्षा ने खुद ही ज़ख्म साफ़ कर दिया। वर्षा को डर था कि योगेश उस पर भी हमला कर सकता है, इसलिए वो रावडेवाडी निवासी अपने मामा के घर चली गई।

सुबह साढ़े आठ बजे के करीब जब वह लौटी, तो योगेश को खून से लथपथ आया, घबराई वर्षा ने तुरंत शिरूर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

बेरोजगार होने की वजह से योगेश निराश रहता था और उसने शराब पीना भी शुरू कर दिया था। परिवारवालों ने उसे कई बार नशा छोड़ने की सलाह दी, लेकिन वो नहीं माना। उसने इससे पहले भी नशे में ख़ुदकुशी का प्रयास किया था।