बिहार चुनाव के वक़्त राहुल गांधी शिमला में ले रहे थे पिकनिक का मजा 

 

पटना, 16 नवंबर : बिहार चुनाव में एनडीए को बहुमत मिला है।  जबकि महागठबंधन को 110 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है।  अब राजद ने कांग्रेस पर हमला करने की शुरुआत की है।  राजद नेता शिवानंद तिवारी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव जब चल रहा था राहुल गांधी शिमला गए थे।  पिकनिक का आनंद उठा रहे थे।  ऐसा चलता है क्या ? राहुल गांधी की कार्यशैली से भाजपा को मदद मिल रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ी थी।  राहुल गांधी ने  ज्यादा सभाएं नहीं की।  राहुल गांधी बिहार में केवल तीन दिनों के लिए आये थे।  प्रियंका गांधी तो बिहार आई ही नहीं।  क्योंकि उनका बिहार से ज्यादा परिचय नहीं है।

राहुल गांधी के घर पर बैठक हुई थी।  इस बैठक में कपिल सिब्बल, शशि थरूर, मुकुल वासनिक, मनीष तिवारी जैसे सीनियर नेता मौजूद थे।  ये सभी कांग्रेस के निष्ठावान नेता है।  लेकिन राहुल गांधी बिहार चुनाव के वक़्त पिकनिक मनाने गए थे। पार्टी चलाने का यह कोई तरीका है ?  कांग्रेस का कामकाज जिस तरह से चल रहा है और जिस तरह से राहुल गांधी व्यवहार कर रहे है इसका फायदा भाजपा को हो  रहा है।