इंडोनेशिया में भूकंप, सुनामी ने मचाई तबाही, 400 की मौत

जकार्ता । समाचार ऑनलाइन

इंडोनेश‍िया में भूकंप व सुनामी ने भीषण तबाही मचाई है। बीते दिन यहां भूकंप व सुनामी से 400 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। इस तबाही में बड़ी संख्‍या में लोग बेघर हो गए हैं तो कई लोग लापता हो गए। यह तबाही इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप और इसके आसपास के इलाके में हुई हैं।भूकंप व सुनामी से सुलावेसी द्वीप में भीषण तबाही हुई है, जहां की आबादी करीब 3,50,000 है। इस आपदा के कारण यहां बड़ी संख्‍या में लोग प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार को यह भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 7.5 मापी गई थी। इस दौरान समुद्र में करीब दो मीटर (6.6 फुट) तक ऊंची लहरें उठी थीं। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप व सुनामी के कारण कई इमारतें गिर गई हैं, जबकि समुद्र में उतरे जहाज बह गए हैं। यहां सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन बाद में हटा ली गई।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’19611c91-c3e2-11e8-bcdf-51cd4683432f’]

इससे पहले भी इंडोनेशिया में पिछले महीने भूकंप आया था, जिसने भीषण तबाही मचाई थी। यह भूकंप 5 अगस्‍त को आयी थी।  जिसमे 460 लोगों की जान चली गई थी। इससे पहले 2004 में इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में आए भूकंप और सुनामी से भी व्‍यापक विनाश हुआ था। पूरा  हिंद महासागर क्षेत्र को प्रभावित हुआ  था। भारत में तमिलनाडु के तटीय इलाकों में व्‍यापक क्षति हुई थी और जानमाल का नुकसान हुआ था।
‘दो बूंद जिंदगी के’ बने  जानलेवा : महाराष्ट्र में  हायअलर्ट

[amazon_link asins=’B079TV5V4C,B01MYGYIP4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’3083816c-c3e2-11e8-a32a-eb9cc6729920′]

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2004 में आई सुनामी के कारण पूरे हिंद महासागर में 2,26,000 लोगों की जान चली गई थी। इनमें से 1,20,000 से अधिक की मौत इंडोनेशिया में हुई थी।