आठवीं के छात्र ने की खुदकुशी 

नाशिक | समाचार ऑनलाइन

नाशिक स्थित सिडको के सिंहस्थ नगर में एक आठवीं के छात्र ने खुदकुशी कर ली। मृतक छात्र का नाम सचिन प्रमोद मोरे (14, तुलजाभवानी चौक, सिडको) यह घटना रविवार को घटी।

[amazon_link asins=’B07CVJ1Z86,B071XVN5NC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5d72f4d7-9978-11e8-be18-99d89e6dc73d’]
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार,  सचिन आठवीं का छात्र था। सचिन ने रविवार को अपने घर में फैन के हुक में नायलॉन रस्सी के मदद से खुदकुशी कर ली। आनन फानन में परिवार वालों ने सचिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल पाटील ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक खुदकुशी करने की जानकारी सामने नहीं आयी है।  पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया।  घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।