इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने होस्टल में की खुदकुशी

इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने होस्टल में की खुदकुशी

पुणे : समाचार ऑनलाईन

माता पिता चाहते थे कि बेटा इंजीनियर बने, पर बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई नहीं करना चाहता था। बेटे की इच्छा के खिलाफ माता पिता में बेटे को मुंबई से पुणे इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए एडमिशन करवाया। जिसका खामियाजा माता पिता को अपने बेटे की जान गवां कर चुकाना पड़ा।

पुणे में एक 21 वर्षीय इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने सीओईपी हॉस्टल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना आज सुबह 5 बजे के करीब उजागर हुई। इस घटना से पुणे के प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज में हलचल मच गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना में नेहल श्रीकृष्ण ठाकरे ने हॉस्टल के बाथरूम में नाइलॉन की रस्सी से लटक कर सुसाइड कर किया। नेहल ठाणे का रहनेवाला था, पुणे में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए आया था।

हॉस्टल का राउंड लगते समय सिक्युरिटी गार्ड को नेहल की लाश बाथरूम में लटकी हुई पायी, उसने तुरंत हॉस्टल के प्रशासन को इस बात की जानकारी दी और पुलिस को घटना के बारे में इतला किया। सुसाइड करने की वजह अब तक पता नहीं चल सकी है।