10 महामंडल, 6 मंडल, 2 प्राधिकरण और आयोग की 21 नियुक्तियां घोषित

मुंबई। पुणे समाचार ऑनलाइन

देर से ही सही मगर महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने बीते कई सालों से लंबित राज्य के विविध महामंडल, मंडल, प्राधिकरण के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों के नियुक्तियों की घोषणा कर दी। शुक्रवार की देर शाम राज्य सरकार ने 10 महामंडल, 6 मंडल और दो प्राधिकरण के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कुल 21 नियुक्तियों की घोषणा की है। इसमें पिंपरी चिंचवड़ नवनगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर भाजपा के भूतपूर्व शहराध्यक्ष व वरिष्ठ नेता सदाशिव खाड़े की नियुक्ति भी शामिल है।

[amazon_link asins=’B077L4X3PN’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e58225fc-ad2f-11e8-8b20-e97d4c435322′]

किस नेता को मिली कौन सी जिम्मेदारी
हाजी अरफात शेख (अध्यक्ष, महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग), जगन्नाथ मोतीराम अभ्यंकर (उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्याक आयोग), बालासाहेब ज्ञानदेव पाटील (सभापति, कोकण गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास मंडल), हाजी एस. हैदर आझम (अध्यक्ष, मौलाना आझाद अल्पसंख्याक आर्थिक विकास महामंडल), सदाशिव दादासाहेब खाडे (अध्यक्ष, पिंपरी चिंचवड नवनगर विकास प्राधिकरण), नरेंद्र अण्णासाहेब पाटील (अध्यक्ष, अण्णासाहेब पाटील आर्थिक विकास महामंडल), संजय उर्फ संजोय मारुतीराव पवार (उपाध्यक्ष, अण्णासाहेब पाटील आर्थिक विकास महामंडल), आशिष जयस्वाल (अध्यक्ष,महाराष्ट्र राज्य खनिकर्म महामंडल), प्रकाश नकुल पाटील (अध्यक्ष, महाराष्ट्र राज्य हातमाग महामंडल), नितिन संपतराव बानगुडे-पाटील (उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र कृष्णा खोरे विकास महामंडल), जगदिश भगवान धोडी (उपाध्यक्ष, कोकण पाटबंधारे विकास महामंडल), उदय सामंत (अध्यक्ष, महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण),  ज्योती दिपक ठाकरे (अध्यक्ष, महिला आर्थिक विकास महामंडल), विनोद घोसालकर (सभापति, मुंबई इमारत दुरुस्ती और पुनर्रचना मंडल), विजय नाहटा (सभापति, मुंबई झोपडपट्टी सुधार मंडल), रघुनाथ बबनराव कुचिक (अध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य न्यूूूनतम वेतन सलाहकार मंडल), मधु चव्हाण (अध्यक्ष, मुंबई गृहनिर्माण व क्षेत्रविकास मंडल), संदिप जोशी (अध्यक्ष, महाराष्ट्र राज्य लघु उद्योग विकास महामंडल), प्रशांत ठाकूर (अध्यक्ष, शहर व औद्योगिक विकास महामंडल), मोहम्मद तारिक कुरैशी (अध्यक्ष, नागपुर गृहनिर्माण व क्षेत्रविकास मंडल), राजा उर्फ सुधाकर तुकाराम सरवदे (अध्यक्ष महात्मा फुले मागासवर्गीय आर्थिक विकास महामंडल)