मुंबई लोकल ट्रेनों में 1 फरवरी से सभी कर सकेंगे सफर

मुंबई : ऑनलाइन टीम – महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने आज लोकल ट्रेन को लेकर आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि सोमवार (1 फरवरी) से मुंबई लोकल पूरी क्षमता के साथ चलेगी। मुंबई में मुंबई लोकल ट्रेन सेवा एक फरवरी से सभी के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि पूरे दिन ट्रेने नहीं चलेंगी, इसके लिए समय तय किए गए हैं।

टाइम स्लॉट तय –

एक फरवरी से मुंबई लोकल के लिए टाइम स्लॉट तय किए गए हैं। राज्य सरकार ने आम लोगों को पहली लोकल शुरू होने से सुबह सात बजे से पहले। इसके बाद दोपहर 12 से 4 बजे तक और इसके बाद रात नौ बजे के बाद यात्रा की अनुमति दी है। इस समय किसी को भी मुंबई लोकल में सफर करने से रोका नहीं जाएगा। वहीं आम लोगों के लिए लोकल सेवा सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर शाम को चार बजे से नौ बचे के बीच उपलब्ध नहीं होगी।

हाल ही में राज्य सरकार, रेलवे और बीएमसी के अधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसके बाद मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन को फिर से शुरू किया गया है।