जून में प्याज मार्केट में बढ़ोतरी की उम्मीद 

पुणे : समाचार ऑनलाईन –  नाफेड से मिली जानकारी के अनुसार देश में करीब 55 लाख टन प्याज के स्टॉक की क्षमता है। इनमें से 80 फीसदी हिस्सेदारी महाराष्ट्र की है। स्टॉक में आई कमी को देखते हुए जून और उससे आगे देश में अगले तीन महीने की जरूरतों के मुताबिक प्याज की स्टॉक क्षमता है। यह जानकारी बाजार सूत्रों से मिली है। इस वर्ष गर्मी में प्याज के खराब होने का प्रतिशत अधिक है। राज्य के सभी दूर दराज इलाकों से ऐसी रिपोर्ट मिल रही है।

व्यापारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात, राजस्थान व मध्य प्रदेश में इस बार गर्मी में प्याज की उपलब्धता पिछले वर्ष की तुलना में कम है। कर्नाटक में पड़े सूखे की वजह से मानसून में प्याज की रोपाई पर इसका क्या असर होगा? इसपर नजर रखना होगा। जून महीने में प्याज मार्केट में बढ़ोतरी अपेक्षित है। मई के दूसरे पखबारे में प्याज का मार्केट करीब 200 रुपए प्रति क्विंटल से सुधरा है।

वर्ष 2017 की गर्मी में प्याज में काफी तेजी देखी गई थी। 2018 में हल्की मंदी रही। इसके मद्देनजर 2019 से बड़ी उम्मीद है। इस बार जून और उसके बाद प्याज मार्केट को लेकर मंदी की मानसिकता रहेगी, ऐसी स्थिति नहीं है। लेकिन 2017 की तरफ तेजी की उम्मीद रखना सही नहीं है।  क्योंकि खरीप की फसल का भविष्य बारिश पर निभर रहता है।