दो घंटे तक बन्द रहा एक्सप्रेस वे

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – पुणे- मुंबई एक्सप्रेस वे पर ओव्हरहेड ग्रैंटी के काम के लिए मुंबई लेन की यातायात दो घन्टे तक बन्द रखी गई। गुरुवार की दोपहर 12 से 2 बजे तक देहूरोड किवले से एक्सप्रेस वे की ट्रैफिक राष्ट्रीय महामार्ग पर मोड़ दी गई थी। वहीं भारी वाहनों की यातायात रोके रखी गई थी। बहरहाल इससे मुंबई जानेवाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा

आज दोपहर पुणे- मुंबई एक्सप्रेस वे की मुंबई लेन पर किलोमीटर क्रमांक 65/500 पर ओव्हरहेड गॅट्री लगाने का काम किया गया। इसके लिए मुंबई की ओर जाने वाली ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रखी गई थी। इस दौरान भारी वाहनों की यातायात एक्सप्रेस वे के किलोमीटर क्रमांक 66 पर रोक दी गई। जबकि अन्य वाहनों की यातायात एक्सप्रेस वे पर किवले ब्रिज से पुणे-मुंबई महामार्ग पर मोड़ दी गई थी।