Extortion case against IPS | मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, अन्य 6 पुलिस सहित 8 लोगों के खिलाफ एक्सटॉरशन का केस दर्ज 

मुंबई, 22 जुलाई : (Extortion case against IPS) मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह  (Parambir Singh) की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।  परमबीर सिंह के खिलाफ एक्सटॉरशन (Extortion case against IPS) का केस दर्ज किया गया है।  परमबीर सिंह ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लेटर बम फोड़ते हुए आरोप लगाया था कि पूर्व पुलिस कर्मचारी सचिन वाझे (sachin waze) के जरिये पैसा वसूला जाता है।  इस लेटर बम के बाद अनिल देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।  अब परमबीर सिंह के खिलाफ एक्सटॉरशन का केस दर्ज होने से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।

मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में यह केस दर्ज किया गया है।  परमबीर सिंह के साथ 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किये जाने की जानकारी सामने आई है। जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ उनमे 6 पुलिसकर्मी और अन्य दो लोग शामिल है।  भ्रष्टाचार के मामले में यह केस दर्ज किया गया है।  एक न्यूज़ पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से दो लोगों को पुलिस ने कस्टडी में लिया है।  बताया गया है परमबीर सिंह जब ठाणे के पुलिस कमिश्नर थे तब वह मलबार हिल परिसर के अपार्टमेंट में रहते थे।  उनपर आरोप है अपार्टमेंट में रहने के बावजूद उन्हें किराया नहीं दिया था।  परमबीर सिंह पर 24 लाख रुपए का बकाया है।
राज्य सरकार का ACB को आदेश 
पिछले सप्ताह राज्य सरकार ने एंटी क्रप्शन ब्यूरो को आदेश दिया था। परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज शिकायतों की जांच करने के लिए राज्य सरकार ने एसीबी से कहा था।  महाराष्ट्र पुलिस के दो अधिकारियों ने सिंह पर पैसे लेने और पुलिस दल में वापस बहाल करने के लिए करोड़ों रुपए की मांग करने का आरोप लगाया था।  इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने एसीबी को इन शिकायतों की जांच करने का आदेश दिया था।
ईडी के रडार पर परमबीर सिंह 
परमबीर सिंह ईडी के भी रडार पर है।  उनसे जल्द पूछताछ होने की संभावना जताई गई है।  इसे लेकर समंस भी जारी किया गया है।