फेसबुक की दोस्ती पड़ी महंगी, फाइव स्टार होटल के शेफ को लगा हजारों का चूना

 
पुणे | समाचार ऑनलाइन

फेसबुक के जरिए दोस्ती करना फाइव स्टार होटल की महिला शेफ को काफी महंगा पड़ा। विदेश से गिफ्ट भेजने का लालच देकर महिला को हजारों रुपए का चूना लगाया गया। इस मामले में वानवडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

[amazon_link asins=’B01E5KA4F6,B00WTHJ5SU’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5b2ff4a4-90c0-11e8-ae8e-bb5a3718232a’]

वानवडी इलाके में रहनेवाली एक महिला ने इस बारे में शिकायत दर्ज करवायी थी। शिकायतकर्ता महिला एक फाइव स्टार होटल मं शेफ है। कुछ दिनों पहले फेसबुक पर एक अनजान शख्स से फ्रैंड रिक्वेस्ट आयी थी। महिला ने अनजान की फ्रैंड रिक्वेस्ट स्वीकार की थी। इस दौरान शख्स ने विदेश में बड़े पोस्ट में काम करने की बात महिला को बतायी थी। महिला को विदेश से गिफ्ट भेजने के लालच दिया था। महिला को अनजान शख्स ने एकाउंट में 80 हजार रुपए भरने को कहा था। गिफ्ट नहीं मिलने के बाद महिला को शक हुआ, उसने फेसबुक पर पहचान हुए दोस्त को कॉल करने की कोशिश की तो शख्स का मोबाइल बंद आ रहा था। महिला ने तुरंत इस मामले में पुलिस स्टेशन में शिकायत दायर की। अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक भापकर मामले की जांच कर रहे हैं।

[amazon_link asins=’B07DX1K7CT’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6be39e5b-90c0-11e8-b0b5-691da69164d8′]